Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। महंगाई की मार अब आम लोगों के नाश्ते तक पहुंच गई है। पेट्रोल-डीजल और दूध के बाद अब ब्रेड के दाम भी बढ़ गए हैं। मुंबई में कई ब्रेड कंपनियों ने प्रति पैकेट ₹5 तक की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे रोजमर्रा के खर्च पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडर्न ब्रेड की 400 ग्राम सैंडविच ब्रेड ₹40 से बढ़कर ₹45 हो गई है, जबकि होल व्हीट ब्रेड ₹55 से ₹60 और मल्टीग्रेन ब्रेड ₹60 से ₹65 तक पहुंच गई है। वहीं छोटी ब्राउन ब्रेड और सफेद ब्रेड की कीमतों में भी ₹2 से ₹5 तक का इजाफा हुआ है।

बेकरी कारोबारियों का कहना है कि प्लास्टिक पैकेजिंग, ट्रांसपोर्टेशन और इम्पोर्टेड कच्चे माल की लागत बढ़ने से ब्रेड बनाना महंगा हो गया है। रुपये की गिरती कीमत ने भी आयात लागत बढ़ा दी है। इसके अलावा प्रिजर्वेटिव, नमक और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में तेजी ने उत्पादन खर्च को और बढ़ा दिया है।

ग्राहकों का कहना है कि पहले ब्रेड की कीमतों में ₹2-3 की बढ़ोतरी होती थी, लेकिन अब सीधे ₹5 तक बढ़ने से घरेलू बजट पर असर साफ दिखने लगा है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!