Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर। भाजयुमो अध्यक्ष शुभम पांडेय के नेतृत्व में चैरिटेबल ब्लड सेंटर में गदरपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय के जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 58 यूनिट रक्तदान किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल कोच्छड़,जयराम सिंघल एवं हाजी अहमद उल्ला चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

    इस अवसर पर बार एसोसिएशन बाजपुर के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय,भाजपा नेता अतुल पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष बाजपुर टिंकू यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सैनी, दिव्या गोयल,राजू गुप्ता अजीतपाल जाट,उदय पाल, गुलशन कंबोज,जगदीश पाण्डेय अमर पाण्डेय,सांसद प्रतिनिधि रमेश गर्ग,दलजीत गिल,शलेंद्र प्रताप,जिला महामंत्री युवा मोर्चा गोविंद यादव,जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा यशपाल राजहंस मुकेश शाह,दीपक गुप्ता, सुखविंदर सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement