Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री श्री भुवन चन्द्र खंडूडी के निधन पर शोक सभा आयोजित, राष्ट्र निर्माण और राज्य विकास में उनके योगदान को याद किया गया। पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू द्वारा आज दिनांक 22.05.2026 को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, कुशल प्रशासक और भारतीय सेना के सेवानिवृत्त मेजर जनरल श्री भुवन चन्द्र खंडूडी जी के दुःखद निधन पर कार्यालय नगर पालिका परिषद गदरपुर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कर रहे मुख्य पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने खंडूडी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, श्री भुवन चन्द्र खंडूडी जी शुचिता, ईमानदारी और अडिग सिद्धांतों के प्रतीक थे। सैन्य जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन तक, उन्होंने हमेशा देश और राज्य हित को सर्वोपरि रखा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके कडे फैसले सदैव याद रखे जाएंगे। उनका निधन उत्तराखंड और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक सभा के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोक संतप्त परिवार और समर्थकों को इस गहरे दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!