Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की सुधि ली है।

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इसको तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है। इसका सीधा फायदा जून में मिलने वाली सैलरी और पेंशन में दिखाई देगा।

उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद कुल डीए 58 से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!