Spread the love

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, प्रीत ग्रोवर व काबल सिंह ने प्रफुलनगर में ग्रामीणों से किया जनसंपर्क

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर दिनेशपुर। ग्राम प्रफुलनगर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सरदार हरजीत सिंह के आवास पर आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा, सांसद प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर तथा दिनेशपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष काबल सिंह ने ग्रामीणों से भेंट कर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

इस दौरान नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव नेताओं के समक्ष रखे, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!