Spread the love

रुद्रपुर में माल्यार्पण कर याद किए पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान, नेताओं ने बताया आधुनिक भारत का शिल्पकार

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा)

(7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का दूरदर्शी नेता बताया।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को सूचना क्रांति, पंचायती राज व्यवस्था और युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने की नई दिशा दी। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में भारत को आधुनिक तकनीक और विकास की नई सोच से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश में सूचना एवं तकनीकी क्षेत्र में जो प्रगति दिखाई दे रही है, उसकी मजबूत नींव राजीव गांधी ने ही रखी थी।
नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी हमेशा युवाओं, किसानों और गरीब वर्ग के हितों के लिए समर्पित रहे, जिन्हें देश कभी भुला नहीं सकता। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में गोपाल भसीन, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, उमा सरकार, प्रकाश शर्मा, अशोक मंडल, कमल चुग, शुभम, अमन, छत्रपाल वाल्मीकि, जमुना कोली, राधेश्याम बंसल, अजीत मजूमदार, विमल राय, सुरजीत मजूमदार, अजीत पाल, नील रतन, भूपेश सोनी, नरेश सागर, तपन दास, गौतम ग्रामीण, जयदेव, प्रीति शर्मा, मोनिका डाली, सत्यवीर सिंह, आनंद शर्मा, शिवकुमार, जमील अहमद, अमित अरोड़ा, नवीन खेतवाल, रमेश तरफदार, बाबू खान, पार्षद शुभम दास, जाकी राजा, फैज राज खान, अदनान राजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!