Spread the love

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा)

(7037260222)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। भारत विकास परिषद द्वारा सोनिया होटल में शपथ ग्रहण समारोह एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवदायित्वधारी पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर सेवा, संस्कार और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। समारोह में नगर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं परिषद पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गान के साथ हुआ। शाखा सचिव राजेश सलूजा ने मंच संचालन किया। शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने परिषद के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का कार्य कर रहा है।
कार्यशाला में क्षेत्रीय वित्त सचिव राजेंद्र कुमार गुप्ता ने परिषद की विचारधारा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी। वहीं क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोड़ा ने परिषद की बैठकों एवं कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल पर मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रांतीय महासचिव हरीश शर्मा ने सेवा, संपर्क एवं पर्यावरण विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए समाजहित में परिषद की भूमिका को रेखांकित किया। प्रांतीय संयोजिका महिला सहभागिता रश्मि जैन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी एवं संस्कारों की महत्ता पर जोर दिया।
द्वितीय सत्र में प्रांतीय वित्त सचिव अमित गंभीर ने वित्तीय प्रबंधन एवं पारदर्शिता पर चर्चा की। इसके बाद टोली निर्माण गतिविधियों एवं मुक्त चिंतन सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें सदस्यों ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में विधायक शिव अरोड़ा ने भी सहभागिता करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा के सत्र 2026-27 हेतु आनंद अग्रवाल को अध्यक्ष, राजेश सलूजा को सचिव, विपिन लूथरा को कोषाध्यक्ष, जतिन अग्रवाल को उपाध्यक्ष तथा ललित मोहन को संयुक्त सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकल्पों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों की भी नियुक्ति की गई।
अंत में शाखा सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। राष्ट्रगान एवं रात्रि स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

रुद्रपुर खबर के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा

(7037260222)


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!