


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222)

गदरपुर खबर रूद्रपुर। शहर में भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में लोगों ने नवोदय पावर हाउस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीओ फरमान जैदी और अवर अभियंता अरुण राठौर का घेराव कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि एक तरफ तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग अघोषित कटौती कर जनता को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली न होने से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ठुकराल ने आरोप लगाया कि विभाग के पास फॉल्ट ठीक करने की उचित व्यवस्था नहीं है और अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुन रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अघोषित कटौती बंद नहीं हुई और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन में ललित सिंह बिष्ट, लाल अहमद, आनंद शर्मा, सोहेल अहमद, बंटी मक्कड़, अजय नारायण सिंह, इरफान, इरफान खान, पप्पू कोली, अमित कोली, राजेश गर्ग, राजेश ग्रोवर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
,(रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें)
(7037260222)
