Spread the love

गदरपुर प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है…”

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर में बुक्सा जनजाति समाज के लोगों ने जनजाति आयोग के सदस्य बाबू सिंह तोमर के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचकर शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान मुकेश सिंह राणा धर्मेन्द्र सिंह, चंद्र सिंह, लाल सिंह, राधेश्याम सिंह, रामपाल सिंह, विजय सिंह और राजेन्द्र सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।
समाज के लोगों ने अपने आराध्य राजा जगत देव और पूज्य डल बाबा के धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की। प्रार्थना पत्र में कहा गया कि ये स्थल बुक्सा समाज की आस्था के केंद्र हैं, जहां वर्षों से श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना होती आ रही है। ऐसे पवित्र स्थलों का राजनीतिक उपयोग समाज की भावनाओं के विपरीत है।
प्रतिनिधियों ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि 3 अप्रैल को शाम 4 बजे धार्मिक स्थल पर कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक उद्देश्य से पत्रकार वार्ता आयोजित करने की योजना बनाई गई है, जिसे निरस्त कराने की मांग की गई है।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शिकायत के सभी बिंदुओं पर जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!