Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गूलरभोज। राजा जगत देव स्मारक परिसर में बुक्सा जनजाति की प्रस्तावित बैठक को पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिए जाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया, इससे समाज के लोगों ने प्रशासन के रवैये पर कड़ा विरोध जताया। बाद में बैठक परिसर के बाहर डल बाबा प्रांगण में आयोजित की गई। इसमें बुक्सा समाज के लोगों ने तराई में उनकी भूमि को अन्य जाति के लोगों के नाम करने की एसआईटी जांच की मांग की।           रविवार को बुक्सा जनजाति के आराध्य राजा जगत देव स्मारक परिसर में बैठक होनी थी, लेकिन पुलिस प्रशासन ने परिसर में बैठक आयोजित नहीं होने दी।

बाद में परिसर के बाहर आयोजित बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राकेश सिंह ने कहा कि विधायक अरविंद पांडे के पुत्र अतुल पांडे के जनजाति की भूमि प्रकरण में सरकार ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गूलरभोज नगर पंचायत वार्ड तीन निवासी जीत सिंह की जमीन भी अन्य जाति के व्यक्ति के पास है। वहीं तराई में 2003 के बाद बुक्सा जनजाति की भूमि धारा 229 बी और 143 के तहत अन्य जाति के नाम की गई है, जोकि न्याय संगत नहीं है। ऐसे कई मामले हैं। प्रदेश सरकार से मांग है कि तराई में बुक्सा जनजाति की जो भी भूमि खुर्द-बुर्द कर नाम की गई है, इन सभी की एसआईटी जांच कर बुक्सा समाज को न्याय दिलाया जाए।

    इस दौरान राजा जगत देव ट्रस्ट के अध्यक्ष लाखन सिंह, पूर्व प्रधान नैन सिंह, गुरमेल सिंह, जीत सिंह, पूरन, चेतराम आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement