Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर बाजपुर। बहुउद्देश्यीय प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लिमिटेड बाजपुर का निलंबित उर्वरक लाइसेंस मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वी.के.एस. यादव द्वारा बहाल कर दिया गया है। लाइसेंस निलंबित होने से क्षेत्र के किसानों को खाद नहीं मिल पा रही थी, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। किसानों ने इस मामले को उत्तराखंड किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी के समक्ष उठाया था।
नामधारी ने किसानों को दो दिन के भीतर लाइसेंस बहाल कराने का आश्वासन दिया था, जिसे उन्होंने पूरा कर दिखाया। लाइसेंस बहाल होने के बाद किसानों में खुशी की लहर है और उन्होंने नामधारी का आभार व्यक्त किया।
बताया गया कि मार्च 2026 में अधिक मात्रा में यूरिया बिक्री के मामले में समिति का लाइसेंस निलंबित किया गया था। जांच के दौरान किसानों द्वारा अधिक भूमि पर खेती और परिवार व लीज की जमीन पर कृषि कार्य करने की जानकारी सामने आई। समिति सचिव द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण और उपजिलाधिकारी बाजपुर की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने कारण बताओ नोटिस और निलंबन आदेश को समाप्त करते हुए उर्वरक अनुज्ञप्ति बहाल कर दी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!