Spread the love

धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, उत्तराखंड में लागू होगा ‘नो व्हीकल डे’
अब सप्ताह में एक दिन नहीं चलेंगे वाहन, धामी सरकार का बड़ा फैसला
सरकारी खरीद में 50% इलेक्ट्रिक वाहन अनिवार्य, कैबिनेट ने दी मंजूरी
चकबंदी योजना को हरी झंडी, हर जिले में चुने जाएंगे 10 गांव

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9914322413)

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा बचत और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़े निर्णय लिए हैं।
कैबिनेट के फैसलों के अनुसार अब उत्तराखंड में सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ मनाया जाएगा, ताकि प्रदूषण कम हो और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके साथ ही ‘एक अधिकारी, एक वाहन’ का फॉर्मूला लागू करने का निर्णय लिया गया है, जिससे सरकारी संसाधनों के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगाई जा सके।
सरकार ने सरकारी खरीद में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहनों को अनिवार्य करने का भी फैसला लिया है। माना जा रहा है कि इससे राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा और ईंधन की खपत में कमी आएगी।
वहीं ग्रामीण विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कैबिनेट ने चकबंदी प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इसके तहत राज्य के प्रत्येक जिले में 10 गांवों का चयन किया जाएगा, जहां चकबंदी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे कृषि व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को लाभ पहुंचाने में मदद मिलेगी।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!