Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट:- सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। सर्दियों के मौसम में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच भारत विकास परिषद शाखा गदरपुर द्वारा 6 जनवरी 2024 दिन शनिवार को गर्म वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार गदरपुर के प्रांगण में तथा ग्राम कौशलपुर कॉलोनी में कंबल, गर्म वस्त्र और जूतों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मां भारती और स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के पश्चात वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।

भारत विकास परिषद द्वारा वितरित किये गये वस्त्र
    कार्यक्रम का संचालन गर्म वस्त्र वितरण प्रकल्प के शाखा संयोजक श्री राजकुमार भुड्ड़ी, श्री प्रवीण गिल्होत्रा एवं श्री राकेश चावला गोल्डी द्वारा किया गया। इस दौरान सुभाष खुराना द्वारा 108 कंबलों का योगदान दिया गया।
      इस मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार गगनेजा, सचिव प्रमोद बजाज, कोषाध्यक्ष संजीव अनेजा, महिला संयोजिका ज्योति ग्रोवर, प्रांतीय प्रकल्प संयोजक विनोद चुघ एवं श्री दीपक सुधा, राजीव ग्रोवर, राकेश गगनेजा, सुनील भुसरी, डॉ. विनीत अरोरा, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सुरेश खुराना, सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार के कमेटी अध्यक्ष वेद राज बजाज, मंदिर के पुजारी विजय शास्त्री, जय भवानी जागरण मंडल के सोमनाथ छाबड़ा सहित शाखा के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement