Spread the love

अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर खटीमा, 16 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को लोहियाहेड हेलीपैड पहुंचे। उन्होंने हेलीपैड एवं कैंप कार्यालय में जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसेवा सरकार का मूल उद्देश्य है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर प्रभावी समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। शासन-प्रशासन की जवाबदेही तभी सार्थक होगी, जब आम नागरिक को उसकी समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान मिले। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े मामलों में अधिकारियों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।

इस अवसर पर मेयर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री गंभीर सिंह धामी, फरजाना बेगम, सुखदेव सिंह नामधारी, किसान सिंह किन्ना, मोहिनी पोखरिया, दान सिंह रावत, सतीश चंद्र भट्ट, रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं आमजन मौजूद रहे।

जिला सूचना अधिकारी, ऊधमसिंह नगर।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!