Spread the love

डीएम नितिन सिंह भदौरिया के आदेश जारी, अवैध खनन करते पकड़े जाने पर होगी सख्त कार्रवाई।

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालडा 7037260222)

रुद्रपुर। मानसून के दौरान बाढ़ एवं अतिवृष्टि से संभावित जन-धन की हानि को देखते हुए उधम सिंह नगर प्रशासन ने जिले के अधिकांश खनन क्षेत्रों में 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक खनन एवं चुगान कार्य पर रोक लगा दी है। इस संबंध में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आदेश जारी कर दिए हैं।
उप निदेशक, खनन की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में वर्तमान में खनन पट्टा क्षेत्रों में उपखनिज का चुगान कार्य संचालित है, लेकिन वर्षाकाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। साथ ही पर्यावरणीय स्वीकृतियों की शर्तों के अनुसार भी जून माह के अंत तक खनन कार्य बंद किया जाना निर्धारित है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार केंद्र सरकार की योजनाओं तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत संचालित कार्यों को छोड़कर जिले के सभी अन्य खनन क्षेत्रों में तीन माह तक खनन एवं चुगान कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रतिबंध अवधि में यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन या चुगान करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध उत्तराखंड उप खनिज परिहार नियमावली-2023 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के अनुपालन के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें रवि कालड़ा


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!