


सात लोग गंभीर घायल, एंबुलेंस की देरी पर उठे सवाल; राहगीर सरदार ने दिखाई मानवता की मिसाल
Si प्रदीप शर्मा द्वारा बताया वाहान को कब्जे में ले लिया गया है
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है
“मौके पर एंबुलेंस में हुई देरी, डॉ. अंजनी ने दी सफाई”
डॉ. अंजनी बोले— स्थानीय एंबुलेंस दूसरे केस में व्यस्त थी, इसलिए दूसरे ब्लॉक से एंबुलेंस भेजी गई। घायलों को अस्पताल लाकर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर। हरिद्वार में बच्चे का मुंडन संस्कार संपन्न कर परिवार जब अपने घर लौट रहा था, तभी गदरपुर बाईपास स्थित गोपाल नगर कट के पास उनकी स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार सातों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल सका। इस बीच पीछे से गुजर रहे एक सरदार जी ने मानवता का परिचय देते हुए बिना किसी देरी के घायलों की मदद की। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन सेवाओं को लेकर नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यदि एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो घायलों को और जल्दी उपचार मिल सकता था। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है।
फिलहाल सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
