


उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की आरसी पर कार्रवाई, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
(कृष्णा भारत का गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में गदरपुर तहसील प्रशासन द्वारा बकाया राजस्व एवं बैंक ऋणों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की आरसी में दर्ज दो बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
तहसील प्रशासन के अनुसार ग्राम महाराजपुर जून्नी एवं सकैनिया निवासी रमेश सिंह तथा किशन बिष्ट पर लगभग 5 लाख रुपये की बकाया राशि लंबित थी। कई बार नोटिस एवं निर्देश दिए जाने के बावजूद बकाया जमा न करने पर दोनों बकायेदारों को गिरफ्तार कर तहसील के बंदी गृह में निरुद्ध किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुरूप वसूली अभियान लगातार जारी रहेगा तथा बकाया राशि जमा न करने वाले अन्य बकायेदारों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि राजस्व एवं बैंक ऋण की वसूली को लेकर अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा, जिससे सरकारी धन की वसूली सुनिश्चित की जा सके।
तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
