Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
हल्द्वानी में टला बड़ा हादसा… बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, मची चीख-पुकार
( कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

ल्द्वानी( संवाद सूत्र )के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बरेली रोड स्थित जयपुर बीसा गांव के पास एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए। चालक और परिचालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पदमपुर देवलिया के पास चौराहे पर दो स्कूल बसें एक-दूसरे को साइड देने की कोशिश कर रही थीं। इसी दौरान एक बस सड़क के किनारे अधिक चली गई और संतुलन खोकर पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार से इलाका गूंज उठा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला।
ग्राम प्रधान रमेश चंद्र जोशी ने जानकारी दी कि घटना के काफी समय बाद तक कोई प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने ही राहत-बचाव कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने स्कूल बस चालकों पर लापरवाही और नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया। ग्राम प्रधान ने बताया कि जिस स्थान पर बस गिरी, वहां एक गहरा नाला है। सौभाग्य से उसमें पानी नहीं था, अन्यथा हादसा और भी भयावह हो सकता था।
घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक स्कूल और अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। बच्चों की हालत जानने के लिए परिजन देर तक अस्पताल में मौजूद रहे। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर बच्चों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं, लेकिन कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
Advertisement
Advertisement