Spread the love

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, विद्यालयों में हुआ पौधारोपण
भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा के अभियान में सदस्यों ने लगाए पौधे

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कालड़ा 7037260222

गदरपुर खबर रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद रुद्रपुर शाखा की ओर से स्टोर रिज पब्लिक स्कूल एवं फर्स्ट स्टेप पब्लिक स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाना आवश्यक है।
शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने परिषद के “एक सदस्य-एक वृक्ष” अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों एवं नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का आधार हैं।
कार्यक्रम में शाखा सचिव राजेश सलूजा, कीर्ति शर्मा, संजय ठुकराल, पर्यावरण संयोजिका गुंजन खेड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि जैव विविधता के संरक्षण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
इस दौरान परिषद के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। साथ ही सभी ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद उत्तराखंड के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष मनोज अरोड़ा, शाखा अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, महामंत्री राजेश सलूजा, कीर्ति शर्मा, संजय ठुकराल, गुंजन खेड़ा, अनुज, राकेश श्रीवास्तव, प्रकाश पाठक सहित परिषद के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

रुद्रपुर खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(7037260222)


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!