


कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
रुद्रपुर रिपोर्टर रवि कांलड़ा
70 372 60222

गदरपुर खबर रुद्रपुर के पूर्व मेयर रामपाल सिंह को उत्तराखंड सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। रामपाल सिंह लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को सरकार द्वारा उनके अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की है।
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
