Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 15वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने कैंप परिसर और प्री-मानसून तैनाती क्षेत्रों में पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया।
सेनानी संतोष कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के तहत जामुन, अमरूद, गुलमोहर, करौंदा और अनार सहित कुल 210 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रजातियों के 1500 पौधों का भी रोपण किया गया। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 1710 पौधे लगाए गए।
अधिकारियों ने कहा कि मानसून सीजन में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी एनडीआरएफ की प्राथमिकताओं में शामिल है। वृक्षारोपण न केवल हरियाली बढ़ाने में सहायक है, बल्कि जल संरक्षण, भूमि कटाव रोकने और तापमान नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में भी अहम भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर समाज को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रीमती सरिता गुलेरिया, रावा की चेयरपर्सन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी परमिंदर कुमार सिंह, उप सेनानी सुनील कुमार, उप सेनानी रोहिताश्व मिश्रा, सहायक सेनानी (अभियंता) मनोज जोशी, निरीक्षक सुधांशु जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एनडीआरएफ का यह प्रयास जन-सहभागिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक और प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!