Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। जन कल्याण एवं बाल विकास संस्था द्वारा संचालित स्टार्ट इंस्टिट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पेड़ों के महत्व को समझा और पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। बच्चों ने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही “पेड़ हमारे लिए उपयोगी हैं” विषय पर एक आकर्षक स्किट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सुंदर मॉडल भी तैयार किए, जिनकी सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के महत्व को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर संस्थान के सभी बच्चे एवं संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण के महत्व को समझाना था।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!