Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिर्पोट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। रुद्रपुर रोड से दिनेशपुर मार्ग तक बड़ाखेड़ा होते हुए सड़क का शिलान्यास करते हुए क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि गदरपुर विधानसभा को उत्तराखंड की सबसे आदर्श विधानसभा बनाने का उनका लक्ष्य है।

क्षेत्र के विकास में कोई कर कसर नहीं छोड़ी जाएगी :- अरविंद पांडे 

 इसी के अंतर्गत आज ग्राम बड़ाखेड़ा निवासियों की सड़क का शिलान्यास करते हुए विधायक पांडे ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के रास्ते पर है आज भारत की गिनती दुनिया के विकसित देशों में होने लगी है।

  पांडेय ने कहा कि गूलरभोज आने वाले समय में इस उत्तराखंड का एक बेहतर पर्यटक स्थल बनने वाला है जिससे गदरपुर विधानसभा का जबरदस्त विकास होगा, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि आने वाले इस पर्यटक स्थल के मध्य नजर अपने रोजगार बढ़ाने का विचार दिया।उन्होंने बताया कि यह मार्ग हॉट मिक्स से बनाया जाएगा। 

    साथ ही साथ क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने इस रोड का नाम भी भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री हरिश्चंद्र बेहड के नाम पर करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय श्री हरिश्चंद्र बेहड के किए कार्यों को कभी भी नहीं भूल सकता और उनसे प्रेरणा लेता है। 

   इस अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल और जयकारों के साथ क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे का स्वागत किया।

   इस अवसर पर सुभाष बेहड, राम शर्मा,  तनुज गिलोत्र, जगदीश सेतिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड, राकेश भुडडी, चकित हुडिया,  गुलशन शर्मा, पंकज सेतिया सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement