Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)धर्मांतरण मामलों पर प्रशासन सख्त, जांच के लिए एसआईटी गठितधर्मांतरण मामलों पर प्रशासन सख्त, जांच के लिए एसआईटी गठितगदरपुर । ऊधमसिंह नगर जिले में धर्मांतरण से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद खटीमा, नानकमत्ता और गदरपुर क्षेत्रों में दर्ज मामलों की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है।
पुलिस के अनुसार खटीमा क्षेत्र में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रार्थना सभाओं के माध्यम से लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। वहीं नानकमत्ता क्षेत्र में भी धर्म परिवर्तन के बदले आर्थिक सहायता और अन्य लालच देने के आरोप लगाए गए हैं। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इधर गदरपुर के ग्राम रामजीवनपुर में प्रशासनिक टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में अवैध रूप से चर्च संचालित कर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर प्रशासन ने संबंधित भवन को सील कर दिया। एडीएम कौस्तुभ मिश्रा और एसडीएम ऋचा सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि धर्मांतरण से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। एसआईटी में पुलिस अधिकारियों के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को भी शामिल किया गया है। उन्होंने आमजन से किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।वहीं सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा क्षेत्र में लंबे समय से घरों में आयोजित प्रार्थना सभाओं को लेकर विवाद सामने आते रहे हैं। प्रशासन ने ऐसे मामलों में निगरानी बढ़ा दी है और कई संस्थाओं को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement