Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। एक व्यक्ति ने घर के आगे गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement

वार्ड नंबर दो शिवनगर निवासी संजय ने ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में कहा कि 22 नवंबर को वह अपने कमरे में सो रहा था। सुबह साढ़े पांच बजे उसके कमरे के दरवाजे पर पड़ोस में किराये पर रहने वाला युवक अमित गालीगलौज कर रहा था। वह नींद से उठकर कमरे से बाहर आया और अमित को गाली देने से मना किया।

   आरोप है कि आवेश में आए अमित ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे आरोपी से बचाया। इस दौरान आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। इस हमले में उसके सिर पर सात टांके आए और चेहरे पर गुम चोटें आई थी। ब्यूरो

Advertisement
Advertisement