Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने जनपद में गड्डा मुक्त सड़क को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व ईओ नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिकारियों को सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

Advertisement
Advertisement

    गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनपद में सभी सड़कों की सूची उपलब्ध करा दें। ताकि सड़कों का निरीक्षण किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी सड़कों को गड्डा मुक्त किया जाना है। इसलिये सभी सड़कों को गड्डा मुक्त करें। ताकि सड़कों में गड्डों के कारण किसी प्रकार दुर्घटना न हो और आवगमन सुगम हो सकें।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि प्राथमिकता के आधार पर दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग में पेंचवर्क करते हुए शीघ्र गड्डा मुक्त करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को काशीपुर में आरओबी निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि यदि आरओबी के निर्माण में रेलवे विभाग से कोई बाधा उत्पन्न हो रही हो तो रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण कर कार्य को पूर्ण करें।

    इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जफील जमील समेत वर्चुअल के माध्यम से सभी उप जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी एवं एनएचएआई व लोनिवि के अधिकारी जुड़े थे।

Advertisement
Advertisement