Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। Usnagar एसएसपी जिले को अपराधमुक्त करने के लिए खुद भी अलर्ट मोड पर हैं। उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने देर रात अचानक थाना गदरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, सीसीटीवी कैमरों और अभिलेखों की जांच की। इसके अलावा, उन्होंने रिकॉर्डों को अपडेट रखने पर ज़ोर दिया उन्होंने थाना गदरपुर पर बन रहे आवासीय भवन का भी निरीक्षण किया, थानाध्यक्ष और उपनिरीक्षकों को मुकदमों की लंबित विवेचनाओं को तत्परता से और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निपटाने के लिए निर्देश दिए।

गदरपुर थाने का आधी रात एसएसपी ने किया निरीक्षण

   इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए तथा रात में पुलिस गश्त, पिकेट को प्रभावी रूप कराने एवं अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष को दिए सख्त दिशा निर्देश।

गदरपुर थाने का आधी रात एसएसपी ने किया निरीक्षण

   एसएसपी ने कहा कि पुलिस थाने में आने वाले किसी भी फरियादी को कोई भी परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाए।

Advertisement
Advertisement