Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर । आवास विकास वार्ड नंबर 5 महेंद्र कॉलोनी रोड,0रेड रोज पब्लिक स्कूल के पीछे नव प्रतिष्ठान ज्ञान गंगोत्री लाइब्रेरी एवं सेल्फ स्टडी सेंटर का शुभारंभ माता कैलाश देवी जी सुखशांति नगर, पूर्व ग्राम प्रधान मनोहर प्रकाश एवं पूर्व सभासद मनोज गुंबर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल, ज्ञान गंगोत्री लाइब्रेरी एवं सेल्फ study सेंटर का हुआ शुभारंभ 

    इससे पूर्व पंडित भीष्म दत्त शर्मा सरदार नगर वालों द्वारा हवन एवं मंत्र उच्चारण के उपरांत प्रार्थना करके ज्ञान गंगोत्री लाइब्रेरी एवं सेल्फ स्टडी सेंटर की समृद्धि एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

   ज्ञान गंगोत्री के ऑर्गेनाइजर डायरेक्टर चंद्रपाल सक्सेना ने बताया कि उनके नव प्रतिष्ठान ज्ञान गंगोत्री में 150 विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था, फ्री हाई स्पीड वाई-फाई, लड़के लड़कियों के लिए अलग-अलग केबिन की व्यवस्था, सुविधानुसार शिफ्ट की व्यवस्था, निशुल्क कैरियर परामर्श दाताओं द्वारा परामर्श, सेल्फ स्टडी के लिए प्रेरणादाई और प्रतिस्पर्धी वातावरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि प्रवेश हेतु पहले आने वाले 50 विद्यार्थियों के लिए शुल्क में 20% छूट दी जाएगी।

   इस मौके पर चंद्रपाल सक्सेना, रेणू सक्सेना, पूजा श्रीवास्तव, बरखा श्रीवास्तव, नेहा सक्सैना, नैंसी सक्सेना, प्राजंलि श्रीवास्तव, शक्ति श्रीवास्तव, कंचन पलड़िया, भावना शर्मा, छाया आनंद, निशा, मधुर श्रीवास्तव,यश आनंद ,सलिल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव ,शिवम सक्सेना, अविनाश मिश्रा आदि ने शुभकामनाएं प्रदान की।

Advertisement
Advertisement