Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। तीन दिवसीय चल रहे 19 वर्षीय बालक खेल महाकुंभ का समापन हुआ, जिसमे 23/11/ 2023 को तीसरे दिन 19 वर्षीय बालक खेल महाकुंभ के मुख्य अतिथि के रुप में श्री सतेंद्र सिंह मान किड्स पैराडाइस के प्रबंधक तथा जी पी होता प्रधानाचार्य किड्स पैराडाइस रहे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई भी किया।

   वही तीसरे दिन खेल महाकुंभ में 100 मीटर दौड़ में चेतन सिंह ने प्रथम स्थान, सेकंड अभिषेक एवं २०० मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अभिषेक और सेकंड कमलेश। दूसरी ओर ४०० मीटर दौड़ में अंकित उपाध्याय ने मेहनत करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं दूसरे स्थान पर रोहित वर्मा ने बाजी मारी। 800 मीटर दौड़ में प्रथम राहुल ढली, सेकंड अंकित अव्वल रहे। 1500 मीटर दौड़ में प्रथम दीपक गायन, द्वितीय स्थान पर अंश ने बाजी मारी।  5000 मीटर दौड़ प्रथम दीपक, सेकंड आदित्य रहे।

     लंबी कूद में अपना जलवा दिखाते हुए चेतन सिंह ने प्रथम स्थान, सेकंड मोहन, ऊंची कूद में प्रथम दीपक जोशी, सेकंड शिवम भाला फेंक में प्रथम भोला मंडल, सेकंड करण सिंह रहे।

   इस दौरान निर्णायक रविंद्र चौहान, अशोक चौहान, उमेश चंद्र, अनुज कुमार, नंदिनी कोरंगा, हरगोविंद, साक्षी, आरती, परमजीत सिंह, अवतार सिंह, नवल, सुरेंद्र सिंह, संदीप कुमार रहे। 

    वही कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार दुबे एवं संजीव कुमार द्वारा किया गया। 

लेखा- अंकित कुमार ,जय कुमार, विधान दास, धर्म सिंह मेहता मोजूद रहे। 

 आपको बताते चलें कि 23/11/2023 को 19 बालक की सभी प्रतियोगिता संपन्न हुई है तथा 24 /11/ 2023 को 19 वर्षीय बालिका के सभी प्रतियोगिताएं संपन्न कराई जाएगी।

Advertisement
Advertisement