Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। दिनेशपुर मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार मां की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया।

राधाकांतापुर दिनेशपुर निवासी 50 वर्षीय देवोला विश्वास राजमिस्त्री का कार्य करती है, जबकि पति राजकुमार लेबर लेकर चेन्नई गया हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह देवोला अपने बेटे सूरज के साथ बाइक पर जयनगर काम पर जा रही थी। अचानक पीछे से कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे मां-बेटा सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने देवोला की हालत नाजुक बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मगर निजी अस्पताल ले जाते वक्त देवोला की मौत हो गई। सूरज की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर चालक को हिरासत में ले लिया और घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement
Advertisement