Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत समागम के दौरान एक दर्जन से अधिक घरों में प्रभात फेरी एवं गुरबाणी शबद कीर्तन का आयोजन किया गया।

ग्राम बलखेड़ा में गुरुनानक जयंती पर गुरमत समागम, प्रभात फेरी एवं सम्मान समारोह आयोजित

    गुरु नानक जयंती पर ग्राम बलखेड़ा तहसील गदरपुर जिला उधम सिंह नगर उत्तराखंड में स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ग्राम बलखेड़ा के मुख्य सेवादार भाई अवतार सिंह के आह्वान पर गुरुद्वारा साहिब में हर वर्ष की भांति गुरमत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सहज पाठ के भोग के उपरांत दल बाबा बिधि चंद निहंग सिंह छावनी ग्राम सुर सिंह जिला श्री अमृतसर के तत्वाधान में संचालित गुरुद्वारा बाबा मनोहर सिंह सितारगंज से आए जत्थेदार कुलदीप सिंह‌ ने “सतगुरु नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानन होया ” एवं “धन नानक तेरी बड़ी कमाई ,”घर-घर अंदर धर्मशाल होवे कीर्तन सदा बिसोवा” का गायन करके संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं प्रदान की।

ग्राम बलखेड़ा में गुरुनानक जयंती पर गुरमत समागम, प्रभात फेरी एवं सम्मान समारोह आयोजित

   वहीं गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा केला खेड़ा के भाई कुलदीप सिंह एवं मनमीत सिंह, भाई करनैल सिंह, उत्तराखंड सिख मिशन काशीपुर के प्रचारक भाई हरजिंदर सिंह, सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई के इंचार्ज देवेंद्र सिंघ द्वारा गुरुनानक देव जी के जीवन की मुख्य घटनाओं एवं साखियों पर आधारित जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। वक्ताओं ने किरत करनी, नाम जपना एवं बांटकर खाना के अलावा गुरबाणी पाठ एवं गुरुमुखी अक्षर ज्ञान प्राप्त करने का आह्वान किया। इस दौरान सभी वक्ताओं को गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार भाई अवतार सिंह तथा सिमरन सिंह द्वारा सरोपा भेंट कर “बोले सो निहाल,सत श्री अकाल” के जयकारे के साथ सम्मानित किया गया। तदुपरांत संगत द्वारा एक दर्जन से अधिक घरों में जाकर शब्द कीर्तन करते हुए सर्वत्र सुख शांति की अरदास की। उल्लेखनीय हो कि गुरुद्वारा बाबा मनोहर सिंह सितारगंज में तीन दर्जन से अधिक जरूरतमंद गुरुसिख परिवारों के बच्चों को निशुल्क गुरबाणी पाठ, कीर्तन एवं मार्शल आर्ट गतका की शिक्षा प्रदान करने के साथ आवास एवं भोजन की व्यवस्था की जाती है जिसके लिए संगत द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

  इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा केलाखेड़ा के प्रधान परमजीत सिंह, डॉ मनोहर सिंह चावला, अजीत सिंह, आत्मजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मनजिंदर सिंह, गुरबख्शीश सिंह, नरेश सिंह, सुरजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रभजोत सिंह, जयदीप सिंह, अमरीक सिंह, बीडीसी सलविंदर सिंह कलसी, बचित्र सिंह, अमरजीत सिंह, रणवीर सिंह, कुलदीप सिंह, इंदर सिंह, जगजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सनप्रीत सिंह, बलकार सिंह, पवनदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, इंदर सिंह, पाल सिंह, रणवीर सिंह, तरविंदर सिंह, विक्रम सिंह, नवजोत सिंह, जसवीर कौर, खुशदीप कौर, प्रभजोत कौर, कमलजीत कौर, अमनजोत कौर, अमर कौर, हरबंस कौर, हरप्रीत कौर, पवनदीप कौर, जैसमीन कौर, गगनदीप कौर, अमरजीत कौर, पूजा रानी, सरिता रानी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे ।

Advertisement
Advertisement