Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
हल्द्वानी:पत्नी से वाद विवाद पर रोडवेज बस के परिचालक ने जीवन लीला की समाप्त ,जाने मामला
([ कृष्णा वार्ता संवाद सूत्र )

हल्द्वानी: टनकपुर रोडवेज में कंडक्टर का काम करने वाले युवक का पत्नी से हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया युवक को गंभीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हुई है. मृतक युवक का करीब चार दिनों तक चले उपचार के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. उसने रविवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया.

विवाद का मामला पुलिस तक भी पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर घर भेज दिया था लेकिन घर पहुंचते ही कंडक्टर ने आत्मघाती कदम उठा लिया घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
बताया जाता है कि टनकपुर निवासी संदीप (28) का 7 अगस्त को किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई थी विवाद बढ़ा तो मामला कोतवाली पुलिस तक भी पहुंचा. तब पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया घर लौटने के बाद 7 अगस्त की ही शाम को संदीप ने अपने कमरे में सल्फास खा लिया हालत बिगडने पर परिजन उन्हें उप जिला अस्पताल टनकपुर ले गए.
गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया लेकिन 11 अगस्त रविवार को संदीप खर्कवाल ने दम तोड़ दिया मृतक के दो बच्चे हैं पुलिस के मुताबिक दंपती के आपसी विवाद का मामला 7 अगस्त को टनकपुर थाने आया था.जिसके बाद पुलिस ने दोनों को समझा कर घर भेज दिया था. लेकिन घर जाकर संदीप खर्कवाल ने सल्फास खा लिया था. हल्द्वानी चौकी पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.

Advertisement
Advertisement