Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

कोटद्वार (संवाद सूत्र)।गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की तथा गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की है। विदेश मंत्री ने उनकी मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।

Advertisement
Advertisement

    गढ़वाल के युवाओं को अब पासपोर्ट बनाने के लिए देहरादून के चक्कर नहीं लगाने होंगे। क्योंकि जल्‍दी ही गोपेश्‍वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खुलने वाले हैं। बुधवार को विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से हुई मुलाक़ात में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने अपने लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपेश्वर और कोटद्वार में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने बताया कि इन जगह पासपोर्ट ऑफिस खुलने से पहाड़ के छात्रों और नौजवानों को सुविधा मिलेगी।

    उत्तराखंड के प्रतिभाशाली छात्र और युवा अगर पासपोर्ट कार्यालय अपने क्षेत्र में खुल जाता है, तो उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उन्हें आसानी होगी और वे समय और पैसे दोनों की बचत कर सकेंगे। सांसद बलूनी ने कहा कि पीएम मोदी का तीसरा कार्यकाल जनता को आवश्यक सुविधाएं देने और उनकी उम्मीदों को पूरा करने का है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री ने उनकी मांग को सकारात्मक रूप में स्वीकार कर लिया है और भौगोलिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आश्वस्त किया है कि मंत्रालय जल्द ही इस पर कदम उठाएगा।

Advertisement
Advertisement