Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का फीता काटकर हुआ शुभारंभ 

(रिपोर्ट- सागर धमीजा 9837877981)

Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र का फीता काटकर हुआ शुभारंभ 

गदरपुर । भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ वरिष्ठ शाखा प्रबंधक जॉर्डन नितिन लाल एवं गदरपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जयकिशन अरोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर करवाया गया।

   बुधवार को वार्ड नंबर 4 राजकीय इंटर कॉलेज के सामने स्थित बेस्ट बाय मार्ट के पीछे एवं नैनी पैथोलॉजी के पास गदरपुर उधम सिंह नगर उत्तराखंड में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया।

   सेवा केंद्र की संचालिका पूजा रानी ने बताया कि जन सेवा केंद्र में जन धन के जीरो बैलेंस खाता, निकासी एवं जमा, आधार से धन निकासी, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा सुविधा सहित् बैंक संबंधी सभी सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध हैं।

    इस मौके पर गदरपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष जय किशन अरोड़ा ने बताया कि इस क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का खोला जाना स्थानीय नागरिकों के लिए एक बड़ी उपलब्धि रहेगी, उन्हें बैंक संबंधी कार्यों के लिए समय की बचत होने के साथ-साथ बैंक की विभिन्न योजनाओं की सुविधा निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक के अलावा पंजाब नेशनल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र भी मार्ट पर उपलब्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से उक्त सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की है ।

   इस मौके पर राधेश्याम प्रबंधक हल्द्वानी, राजकुमार भारतीय स्टेट बैंक, शाखा संचालिका पूजा रानी, रति, बबीता, लक्ष्मी, रघुवीर, खुशी अनेजा, खुशी दयाल,अंकित, सौरभ अरोरा, काजल, मनीष अरोड़ा, अंकित कश्यप के अलावा सुरजीत बत्रा, राजकुमार चावला, देवेंद्र सिंघ एवं सागर धमीजा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement