Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर (संवाद सूत्र)। रुद्रपुर हाईवे पर केलाखेड़ा में कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    सोमवार शाम गांव मरियमपुर निवासी दिलबाग सिंह (48) बाइक से घर लौट रहा था। तभी केलाखेड़ा के फिदानगर तिराहे के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही कार से टकरा गई। हादसे में दिलबाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे लोग घायल को अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement