Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

Advertisement
Advertisement

गदरपुर। भारत विकास परिषद उत्तराखंड पूर्व प्रान्त की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक बैठक नगर के एक रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज भारत विकास परिषद के सभी प्रांतीय पदाधिकारी गदरपुर में एकत्र हुए।सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर वन्दे मातरम् गाने के पश्चात बैठक का शुभारंभ किया।

भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी की एक बैठक सम्पन्न

   बैठक प्रारंभ होने से पूर्व बैठक में पहुँचे सभी प्रांतीय एवम् क्षेत्रीय पदाधिकारियों का गदरपुर शाखा के अध्यक्ष रविन्द्र बजाज, सचिव प्रमोद बजाज, कोषाध्यक्ष डॉ विनीत अरोड़ा, महिला संयोजिका ज्योति ग्रोवर, उपाध्यक्ष राजीव ग्रोवर, बंटी छाबड़ा, गौरव मदान, उपसचिव पारस धवन, अशोक भुड्डी ने शाल पहनाकर स्वागत किया।   बैठक में पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार विमर्श हुआ। भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संरक्षक श्री भगवान सहाय अग्रवाल ने पूरे प्रांत में शाखाओं के विस्तार पर चर्चा की। संयुक्त क्षेत्रीय महासचिव नरेन्द्र अरोड़ा ने प्रांत के ऐसे स्थानों पर भी शाखा गठन पर ज़ोर दिया जहाँ पर अभी तक शाखा का गठन नहीं हुआ है।

   क्षेत्रीय सचिव आर के गुप्ता ने अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने पर ज़ोर दिया।क्षेत्रीय संयोजिका महिला एवम् बाल विकास श्रीमती पाला मेहता ने शाखाओं में महिलाओं हेतु अधिक कार्यक्रम करने का आग्रह किया।प्रांतीय अध्यक्ष श्री नरेश कंसल ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वह राष्ट्रीय एवम् क्षेत्रीय समितियों द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को संपन्न करायें। बैठक में 10 जुलाई को परिषद के स्थापना दिवस पर प्रत्येक शाखा में कोई न कोई प्रोग्राम अवश्य करने का निर्देश दिया।तथा हरेला पर्व पर भी अधिक से अधिक वृक्ष लगाने हेतु भी निर्देशित किया।पूरे प्रांत में भारत को जानो का आयोजन 9 अगस्त को किए जाने पर सहमति बनी।बैठक का संचालन प्रांतीय महामंत्री हरीश शर्मा ने किया।

    बैठक समाप्ति पर राष्ट्र गान के पश्चात सभी पदाधिकारियों को पौधा भेंट कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया।

   बैठक में प्रांतीय महिला संयोजिका गीतू केसरवानी, सह संयोजिका महक जैन, पारुल गुप्ता, संजय राधू, संजय खेड़ा, पवन, डॉ विश्वनाथ, दीपक सुधा, विनोद चुग सहित काफ़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement