Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। सनातन धर्म मंदिर बुद्ध बाजार में रात्रि लाखों रुपए की हुई चोरी के मामले में सनातन धर्म मंदिर कमेटी पदाधिकारियों द्वारा थाने में पुलिस को सूचना देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

    वहीं पुलिस द्वारा मंदिर पहुंचकर मौका मुयायना करके मंदिर कमेटी पदाधि कारियों से वार्ता की। मंदिर पदाधि कारियों का कहना था कि नगदी सहित लगभग ढाई से तीन लाख के सामान की चोरी हुई है जिसमें माता रानी के सिर पर चांदी का छत्र, बजरंगबली के सिर पर दो चांदी के छत्र और एक श्याम बाबा की बांसुरी जो चांदी की बताई जा रही है और दान पत्र तोड़ कर नगदी चोरी की गई है। सोमवार की शाम को पदाधिकारियों द्वारा थाने में लेखराज भुडडी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया। वहीं थाना अध्यक्ष के द्वारा लोगों को आश्वासन देते हुए कहा गया कि इस घटना को बहुत जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जाएगा।

   इस दौरान संजीव झाम, लेखराज नागपाल, जगमोहन बजाज, रविंद्र बजाज, सीताराम चौहान, विजय छाबड़ा, अजय खेड़ा,लेखराज भुडडी, जय किशन भुडडी,अंकित गगंनेजा, अशोक पोपली,अशोक भुडड़ी साहित मंदिर कार्य करणी के सदस्यों उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement