Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर (संवाद सूत्र)। 27 जून को दिनदहाड़े बाइक सवार शूटरो द्वारा अधिवक्ता प्रशांत पर गोली चलाने के प्रकरण में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का खुलासा हुआ है। पुलिस ने शुटरों को पल-पल की सूचना देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और रैकी में प्रयुक्त कार को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जबकि शूटरों की तलाश में दबिश जारी है।

Advertisement
Advertisement

     बुधवार को गोलीकांड का खुलासा करते एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी क्राइम चंद्रशेखर घोडके, एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ सदर निहारिका तोमर ने बताया कि 27 जून को सुनार गली गदरपुर निवासी अधिवक्ता प्रशांत को उस वक्त बाइक सवार नकाबपोश शूटरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। जब अधिवक्ता दोपहर साढ़े तीन बजे दुर्गा मंदिर धर्मशाला वाली गली में फोन पर बात कर रहा था। महज पांच से छह सेकंड के अंदर वारदात को अंजाम दिया। इससे पुलिस को कहीं न कहीं लोकल कनेक्शन की आशंका हुई।

    इसी दौरान अचानक फेसबुक पर यूके में बैठे सहज विर्क ने गोली कांड की जिम्मेदारी लेते हुए धमकी की पोस्ट की थी। पुलिस ने अपनी तफ्तीश को आगे बढ़ाते हुए सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया तो पाया कि ग्राम सिरसा खेड़ा बिलासपुर यूपी निवासी वंश दीप औलख ने ही सहज विर्क के कहने पर गोली कांड की योजना बनाई और रेकी करने के लिए संग्रामपुर शाही बरेली निवासी करनजीत संधू और भौपत सकरिया पूरनपुर पीलीभीत निवासी मंदीप सिंह रायर को तैयार किया।

    27 जून को तीनों ने स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके-06 एबी-8277 से रेकी की सटीक सूचना देने के बाद ही शूटर ने गोलीकांड को अंजाम दिया। पूछताछ में यह भी बात सामने आई है कि शूटर लोकल के नहीं, बल्कि बाहरी इलाके से मुहैया कराए हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम शूटर के बेहद करीब है, चूंकि गोलीकांड महज एक छोटी सी वारदात है, लेकिन इसके तार अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टरों से जुड़े हो सकते हैं। जिसको लेकर पुलिस लगातार अपनी तफ्तीश कर लोकल स्तर पर सहयोगियों पर कार्रवाई करेगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-

1- अभियुक्त वंशदीप औलख पुत्र मनमीत सिह निवासी ग्राम सिरसखेडा थाना बिलासपुर जिला रामपुर उ0प्र0

2- अभियुक्त करनजीत सन्धू पुत्र सिवेन्दर सिह निवासी संग्रामपुर थाना शाही जिला बरेली उ0प्र0 व

3- अभियुक्त मंदीप सिह रायर पुत्र तरनवीर सिह निवासी भोपतपुर सकरिया थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत उ0प्र0

Advertisement
Advertisement