Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

केलाखेड़ा (संवाद सूत्र)। गांव सरकड़ी में पुराने मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। घायलों का गदरपुर सीएचसी में इलाज कराया गया।

Advertisement
Advertisement

    गांव सरकड़ी निवासी मोहनलाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात उसका चचेरा भाई अपने खेत से होकर उसके घर आया था। चचेरा भाई सुरेश कुमार जब वापस घर लौट रहा था तो रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ घेराबंदी कर मारपीट की। जाति सूचक शब्द का प्रयोग कर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में सुरेश घायल हो गया। सूचना पर जब वह और उसका साथी चरन सिंह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की जिसमें सुरेश, मोहन और चरन सिंह घायल हो गए। घायलों का गदरपुर के अस्पताल में इलाज कराया गया। इधर, प्रभारी एसओ पंकज बेलवाल ने बताया कि घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी गदरपुर भेजा गया था। मामला एससी-एसटी का होने के कारण कार्रवाई सीओ बाजपुर स्तर से की जाएगी। 

Advertisement
Advertisement