Spread the love

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद ऊधम सिह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों व संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.04.2024 को देखरेख शांति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायम संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत भिन्न भिन्न स्थानों से अलग अलग पुलिस टीम द्वारा

   1- रेशम सिंह पुत्र स्व0 इन्दर सिंह निवासी ग्राम सुखशांति नगर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र- 55 वर्ष

2-किशन लाल पुत्र केसरी निवासी कुलवन्त नगर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र- 60 वर्ष

3-गुरदीप सिंह उर्फ मोनू S/O चरन सिंह निवासी कंगनपुर वैयक्ता थाना मिलकखानम रामपुर उ0प्र0 उम्र – 22 वर्ष

4-कुलदीप सिंह पुत्र गुरूदेव सिंह निवासी ग्राम खुशालपुर थाना गदरपुर जनपद उधमसिंहनगर उम्र 24 वर्ष को 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब खाम 

  5- रंजीत सिह पुत्र पाल सिह निवासी ग्राम डलपुरा रोशनपुर, गुलरभोज थाना गदरपुर जिला ऊधमसिंह नगर उम्र 31 वर्ष 100 लीटर अवैध शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया।

इसके अलावा विक्की कुमार पुत्र स्व0 अनिल कुमार निवासी तेजा फौजा थाना गदरपुर जिला ऊधमसिह नगर उम्र 24 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा एक अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त गण उपरोक्त के क विरुद्ध थाना हाजा पर क्रमशः *मुकदमा FIR NO- 138 /2024, मुकदमा FIR NO- 139 /2024 , मुकदमा FIR NO- 140 /2024 , मुकदमा FIR NO- 141 /2024 , मुकदमा FIR NO- 143 /2024 धारा 60 आबकारी अधिनियम* *व मुकदमा FIR NO- 142 /2024 धारा 4/ 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

   गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में Si श्री बसन्त प्रसाद, उ0नि0 श्री गणेश दत्त भट्ट, उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार, उ0नि0 श्री मुकेश मिश्रा, अपर उ0नि0 श्री सुरेश ढेक, कानि0 764 बलवन्त सिंह, कानि0 764 दीपक जोशी, कानि0 1206 लक्ष्मण कुमार, कानि0 756 जीवन फुलेरा, कानि0 717 ललिता प्रसाद, रि0आरक्षी जयप्रकाश, रि0आरक्षी सूरज अधिकारी­ मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!