Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होने हैं, चुनाव से ठीक पहले दोनों पार्टियां लोगों को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाने में जुटी हुई हैं. इसी कड़ी में गदरपुर में कांग्रेस ने अपने कद को बढ़ाते हुए दर्जनों लोगों को कांग्रेस में शामिल कराया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत का दावा भी किया।

दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, जीत का किया दावा

   इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाल सिंह के दिशा निर्देश पर कार्यकारी नगर अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा व नगर महामंत्री मुकेश भगत (मिक्की), प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविंदर प्रधान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आरपी सिंह व पूर्व सभासद संजीव अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष समाजवादी शिवकुमार शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा और आने वाली 19 तारीख को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का फैसला लिया।

दर्जनों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, जीत का किया दावा

   आपको बताते चलें कि कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी हरविंदर सिंह मट्टू, हरीश शर्मा उर्फ डंपी, वैभव डोडा, कुणाल ग्रोवर, करणवीर सिंह चीमा, सरफराज, राजीव ग्रोवर, हर्ष विर्क, राशिद, दानिश अली, शकीर, सुजात, यश अनेजा, प्रीत विर्क, राजीव कुमार, इंद्रजीत सिंह, गगन विर्क दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है।

Advertisement