Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

*मीडिया सेल ऊधमसिंहनगर पुलिस*

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर डॉ0 मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार ऊधम सिंह नगर पुलिस का अपराध तथा अपराधियों पर प्रहार लगातार जारी है। इसी क्रम में  फर्जी NCERT किताबो के कवर छापने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

   नई दिल्ली से आयी टीम जिसमें आर सेलवराज सीनियर ऑफिसर, हरीश छपरा अंडर सिक्योरिटी अफसर, ओम प्रकाश असिस्टेंट प्रोडक्शन ऑफिसर, अभिषेक सम्मिलित रहे, जिनके द्वारा बनवारी पेपर मिल रम्पुरा काशीपुर में पुलिस के साथ संयुक्त रुप से चैंकिग की गयी, चैकिंग के दौरान पेपर मिल से अनाधिकृत रुप से एनसीईआरटी का होलोग्राम इस्तेमाल कर बनाया गया *कुल 256 कुंतल अवैध पेपर बरामद हुआ* बरामद अवैध पेपर को तथा होलोग्राम बनाने वाली मैश को एनसीईआरटी की टीम द्वारा नियमानुसार सीज कर सीजर मैमो बनाया गया। टीम द्वारा उपरोक्त अवैध कागज के सम्बन्ध में शिकायती पत्र गया है जिसके अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

Advertisement