Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)           

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी महोदय बाजपुर के निर्देशन व थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा 13-04-2024 को सायंकालीन चैकिंग संदिग्घ व्यक्ति वाहन तथा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री आदि के दौरान ग्राम चकरपुर से एक संदिग्ध महिला रीना पत्नी गोविंद निवासी ग्राम बड़ाखेड़ा थाना गदरपुर उधम सिंह नगर के पास से 06.23 ग्राम अवैध स्मैक के साथ समय करीब 1910 बजे हिरासत पुलिस लिया गया व उपरोक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना गदरपुर में *एफ आई आर नंबर 135/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।

 पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, महिला हेड0 का0 कृष्णा, आरक्षी 642 इरशाद उल्ला, रिक्रूटआरक्षी जयप्रकाश मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement