Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्ट -सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिह नगर द्वारा *संदिग्ध व्यक्तयों के विरुद्ध* चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर / क्षेत्राधिकारी महोदय के कुशल निर्देशन व थानाध्यक्ष महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04/04/24 को देखरेख शांति व्यवस्था रोकथाम जुर्म जरायाम संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश दौरान सरोवर नगर किराए से मसीत की ओर संदिग्घ इब्रान पुत्र मो0 रफ़ीक़ निवासी मसीद थाना गदरपुर जनपद उधमसिह नगर को एक अदद नाजायज चाकू के साथ पकड़ा गया। पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं देने पर समय करीब 16.50 बजे हस्व कायदा हिरासत पुलिस व बरामदा नाजायज चाकू को कब्जे पुलिस लेकर इसके विरुद्ध थाना गदरपुर में *FIR नंबर 121/2024 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया।

   पुलिस टीम में उप निरी0श्री नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जीवन चंद मौजूद रहे 

Advertisement