Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली (संवाद-सूत्र)। आने वाले रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वल्र्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को देखने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मोदी स्टेडियम में जाएंगे।
वहीं अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स भी मौजूद रहेंगे। पीएमओ ने पीएम मोदी के मैच देखने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी के अलावा अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी भी मौजूद रहेंगे। वहीं फाइनल मैच को देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन के भी आने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement