Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 

विधायक शिव अरोरा ने आवास विकास से कराया कार्य का शुभारंभ, 15 से 20 दिनों में ट्रांजिट कैंप, शिवनगर, जगतपुरा और मुखर्जी नगर सहित कई क्षेत्रों को मिलेगी राहत

Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(रुद्रपुर रिपोर्टर रवी कालरा 70372 60 222)

1060125_cropped.webp

 

गदरपुर खबर रुद्रपुर। विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए विधायक शिव अरोरा के प्रस्ताव पर मटकोटा बिजलीघर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में करीब 5 करोड़ रुपये की लागत से कवर कंडक्टर इंसुलेटेड वायर बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को विधायक शिव अरोरा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में आवास विकास क्षेत्र से इस कार्य का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने बताया कि मटकोटा बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले ट्रांजिट कैंप, शिवनगर, आवास विकास, जगतपुरा, मुखर्जी नगर सहित कई बड़ी आबादी वाले क्षेत्रों में पुरानी एवं कम क्षमता वाली विद्युत लाइनों के कारण लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित होने और फॉल्ट की समस्याएं सामने आ रही थीं। इन समस्याओं को देखते हुए पुरानी विद्युत तारों को बदलकर 11 हजार वोल्ट की कवर कंडक्टर इंसुलेटेड वायर लगाने का प्रस्ताव रखा गया था।

उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग ने आवास विकास क्षेत्र से कार्य की शुरुआत कर दी है। अगले 15 से 20 दिनों के भीतर मटकोटा बिजलीघर से जुड़े सभी संबंधित क्षेत्रों में यह कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विधायक ने कहा कि सामान्य विद्युत तारों की अपेक्षा कवर कंडक्टर इंसुलेटेड वायर अधिक सुरक्षित और टिकाऊ होती है। इसके लगने से तेज हवा में तारों के आपस में टकराने से होने वाली स्पार्किंग, आग लगने और अन्य विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। साथ ही बार-बार बिजली फॉल्ट आने और शटडाउन की समस्या में भी कमी आने की उम्मीद है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुचारु बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। बिजली व्यवस्था को आधुनिक और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य के पूरा होने से हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

इस दौरान विद्युत विभाग के एसडीओ अन्नू अरोरा, जेई कुलदीप कुमार, पार्षद राजेश जग्गा, राधेश शर्मा, नामित पार्षद नरेश उप्रेती, राजेश कामरा, राजीव कामरा, नितेश गुप्ता सहित विद्युत विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement