Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने वार्ड 2 व 3 में ₹19 लाख की सड़क निर्माण का किया शुभारंभ

 

Advertisement

सर्राफा मार्केट से भोला कॉलोनी तक बनेगी करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन में राहत

(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)

(9917322413)

1060097_cropped.webp

 

गदरपुर खबर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के अध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने नगर के वार्ड नंबर 2 एवं 3 में लगभग 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। सड़क निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से कराया जाएगा।

प्रस्तावित सड़क सर्राफा मार्केट से शुरू होकर सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय होते हुए भोला कॉलोनी तक पहुंचेगी। इसकी लंबाई करीब एक किलोमीटर है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ विद्यालयों एवं महाविद्यालय में आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने कहा कि गदरपुर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नगरवासियों को बेहतर सड़क, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास एवं जनसेवा के संकल्प के साथ नगर को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

 

उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

 

शुभारंभ के अवसर पर वार्ड नंबर 3 के सभासद सचिन गुप्ता, वार्ड नंबर 2 के सभासद प्रतिनिधि इदरीस सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement