तेजा फौजा से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल, पुलिस ने 24 वर्षीय राहुल सिंह को किया गिरफ्तार
(कृष्णा वार्ता बाजार उत्तराखंड)
( 9917322413)

गदरपुर खबर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UK06BP2476 बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 02 लखनऊ कॉलोनी गदरपुर निवासी यासीन पुत्र रईस अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 नवंबर 2026 को तेजा फौजा क्षेत्र से अज्ञात चोर उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए थे। तहरीर के आधार पर कोतवाली गदरपुर में मुकदमा अपराध संख्या 350/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए 15 नवंबर को राहुल सिंह (24 वर्ष) पुत्र श्याम लाल निवासी लगड़ा भोज, बरीराई, कोतवाली गदरपुर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त: राहुल सिंह पुत्र श्याम लाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी लगड़ा भोज, बरीराई, कोतवाली गदरपुर।
बरामदगी: चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या UK06BP2476।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल 312 कुंदन सिंह, चौकी महतोष तथा कांस्टेबल 65 मोहन भट्ट, कोतवाली गदरपुर शामिल रहे।









