24 नवंबर तक चलेगा महोत्सव, निशान यात्रा, कलश यात्रा, सुंदरकांड पाठ, रक्तदान शिविर और भंडारे सहित होंगे अनेक धार्मिक आयोजन
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)

गदरपुर खबर रुद्रपुर। श्री बालाजी महाराज की असीम कृपा से श्री बालाजी धाम रुद्रपुर में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 14 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक 11 दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) रुद्रपुर की ओर से आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, निशान यात्रा, कलश यात्रा, सुंदरकांड पाठ, रक्तदान शिविर तथा सप्त दिवसीय हनुमद एवं महा रुद्र यज्ञ का आयोजन होगा।
महोत्सव का शुभारंभ 14 नवंबर शनिवार को एलायंस कम्यूनिटी हॉल, रुद्रपुर से भव्य निशान यात्रा के साथ होगा। इसी दिन प्रातः 10:15 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। 15 नवंबर रविवार को प्रातः 10:15 बजे से सुंदरकांड पाठ होगा। वहीं 16 नवंबर सोमवार को शाम 4:15 बजे से एमेनिटी पब्लिक स्कूल से भव्य कलश यात्रा प्रारंभ होगी।
इसके पश्चात 17 नवंबर से सप्त दिवसीय हनुमद एवं महा रुद्र यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान पंचमुखी हनुमान जी के विभिन्न स्वरूपों के निमित्त विशेष यज्ञ एवं हवन संपन्न कराए जाएंगे।
यज्ञ महोत्सव का कार्यक्रम
18 नवंबर बुधवार को श्री हनुमान जी का यज्ञ, 19 नवंबर गुरुवार को श्री नृसिंह जी का यज्ञ, 20 नवंबर शुक्रवार को श्री गरुड़ जी का यज्ञ, 21 नवंबर शनिवार को श्री वराह जी का यज्ञ, 22 नवंबर रविवार को श्री हयग्रीव जी का यज्ञ तथा 23 नवंबर सोमवार को श्री महा रुद्र जी का यज्ञ आयोजित होगा। 24 नवंबर मंगलवार को पूर्णाहुति के साथ 11 दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।
महोत्सव के अंतिम दिन 24 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे से भंडारे तथा दोपहर 1:15 बजे से भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन शाम 7:15 बजे महाआरती होगी। वहीं यज्ञ एवं हवन प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न कराए जाएंगे।
श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील
श्री बालाजी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) रुद्रपुर की ओर से समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से 11 दिवसीय महोत्सव में सपरिवार पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने तथा श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की गई है।
स्थान : श्री बालाजी धाम, रुद्रपुर।
॥ श्री बालाजी महाराज की कृपा से सब कार्य सिद्ध होते हैं ॥









