(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने किया उद्घाटन, प्रतिष्ठान की उन्नति की कामना

गदरपुर खबर। नगर की मेन मार्केट रोड पर बीकानेर स्वीट्स का विधिवत रूप से भव्य शुभारंभ हुआ। नगर पालिका परिषद गदरपुर के पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने प्रतिष्ठान का उद्घाटन कर संचालक परिवार को शुभकामनाएं दी

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर मिन्टू ने प्रतिष्ठान के समस्त परिवार को बधाई देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर उन्नति की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बीकानेर स्वीट्स अपनी गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और बेहतर उत्पादों के माध्यम से ग्राहकों का विश्वास अर्जित करेगा तथा व्यापार के क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा

शुभारंभ के अवसर पर पालिकाध्यक्ष की धर्मपत्नी श्रीमती सोनू गुम्बर एवं उनकी भांजी अनाया भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर उत्साह का माहौल रहा।









